दुर्वासा धाम मे चल रहा हरिहरात्मक महायज्ञ प्रभु श्री राम से बड़ा राम का नाम -अंकित महाराज

728 Views

आजमगढ़। दुर्वासा धाम मे हरिहरात्मक महायज्ञ के तीसरे दिन मौनी बाबा यज्ञशाला मे यज्ञकर्ता स्वामी शुभम दास जी महाराज के हाथों यज्ञाचार्य पं. रामशंकर चतुर्वेदी के नेतृत्व मे विद्वान ब्राह्मणों ने वेदी और देवी देवताओं का वैदिक रीति से पूजन कराया, भारी संख्या मे श्रद्धालु गण यज्ञ परिक्रमा और पूजन कर पुण्य अर्जित किये, इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण सहित मौनी बाबा और देवी देवताओं का जयकारा गूँजता रहा ।इस अवसर पर आयोजित संगीत मयी श्रीराम कथा मे अंकित जी महाराज ने कहा कि प्रभु श्रीराम से बड़ा राम का नाम है, इसी नाम के जप से हनुमान जी ने राम जी को वश में कर लिया , स्वयं भगवान श्री राम को समुद्र पार जाने के लिए बंदर भालुओ की मदद से पुल बनाना पड़ा,जबकि राम के नाम से सागर तो क्या भवसागर तक सूख जाते है । राम ने एक अहिल्या को तारा, जबकि राम के नाम ने तो करोड़ों को तार दिया । स्वयं भगवान शिव जी भी राम नाम ही जपते । कथा वाचक उमेशाचार्य जी महाराज ने शिव की महिमा का बखान करते हुये कहा कि संसार मे शिव ही सर्व शक्तिमान है,बिना शिव के प्रत्येक मनुष्य ही शव हो जाता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *