देव दीपावली के शुभ अवसर पर रासेपुर के प्राचीन शिव मंदिर पर 25000 दिपो से मन्दिर प्रांगण को सजाया गया

134 Views

रिपोर्ट: जय प्रकाश श्रीवास्तव
बोगरिया, आजमगढ़। देव दीपावली व कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर रासेपुर में प्राचीन शिव मंदिर को लगभग 25000 दिपो दीपों से सजाया गया। दीपू के प्रचलित होते ही पूरा मंदिर प्रांगण, पोखरा तथा आसपास के स्थान पूरी तरह से रोशनी से जगमगा उठे। इसी क्रम में मानपुर मठिया ग्राम में स्थित प्रसिद्ध पौहारी बाबा मंदिर पर भी दिपो से पूरे मंदिर प्रांगण को सजाया गया। रायपुर पट्टी ग्राम सभा के श्री राम मंदिर, और भी अन्य मंदिरों पर भी इसी प्रकार लंबी श्रृंखला को सजाने व दीप प्रज्जवलित करने के लिए क्षेत्र के सभी लोग एक जुट होकर के दीपों को सजाने का कार्य तत्पश्चात दीपों को प्रज्वलित करने में मंदिर प्रांगण के लोगों के साथ-साथ पूर्ण सहयोग कर रहे थे।जिसमें बच्चों की संख्या सबसे अधिक थी। इसी के साथ-साथ अन्य छोटे मंदिरों पर भी दीपों को सजाया जा रहा था। यह नजारा देख करके अत्यंत सुंदरता का अनुभव हो रहा था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *