मऊ यू.पी l
देव सेवा समिति द्वारा संचालित देवाश्रम के जनपद शाखा मऊ द्वारा अपराह्न में एक अज्ञात हिन्दू पुरुष के शव का अन्तिम संस्कार किया गया l इसकी जानकारी देवाश्रम के उच्च मिडिया सलाहकार नमो नारायण सिंह द्वारा दी गई l बतया गया कि थाना कोपागंज मऊ पुलिस द्वारा पी.एम. न. 93/2025 के तहत देवाश्रम को अन्तिम संस्कार हेतु प्राप्त कराये गए एक अज्ञात हिन्दू स्त्री के शव की लावारिस शव यात्रा जय शिव जय शव व राम नाम सत्य है के उद्घोष के साथ देवाश्रम के जिला सलाहकार मऊ डा. आशुतोष राय के नेतृत्व में लाश घर मऊ से प्रारम्भ होकर सर्वेशवरी मुक्ति धाम ढेकुलिया घाट श्मशान मऊ पहुंची जहाँ अपराह्न देवाश्रम के प्रबंध निदेशक पी एन सिंह द्वारा पूरे विधि विधान से मुखाग्नि दी गई l अन्तिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्च श्रीमती मीना साहू पत्नीदया नन्द साहू रातू रोड पंडरा रांची (झारखण्ड )द्वारा सहर्ष वहन किया गया।उपरोक्त लावारिस शव यात्रा में डा. आशुतोष राय पी एन सिंह नमो नारायण सिंह रामनाथ राम दया राम यादव नारद श्रीनाथ राजेश सिंह गुड्डू इब्राहिम अमरेश सहित घाट संरक्षक संतोष सम्मिलित रहे।उक्त शव का अस्थि कलश देवाश्रम के पास संरक्षित रहेगा जो ज्ञात होने पर उनके परिजनों को निःशुल्क सौंप दिया जायेगा।
देव सेवा समिति द्वारा संचालित देवाश्रम के जनपद शाखा मऊ द्वारा अपराह्न में एक अज्ञात हिन्दू पुरुष के शव का अन्तिम संस्कार किया गया
95 Views
