*देश के इतिहास में उद्यमी व्यापारी समाज के लिए गौरवशाली क्षण उत्तर प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बना जहां पर उद्यमियों व्यापारियों को सम्मानित करने के लिए भामाशाह जी की जयंती को व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल मऊ के जिलाध्यक्ष डा रामगोपाल गुप्त ने इस सुकृत्य के लिए उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एवं वित्त मंत्री श्री सुरेश खन्ना जी का बारंबार अभिनंदन वंदन किया।और कहा कि इतिहास में पहली बार शासन द्वारा व्यापारी समाज का सम्मान किया गया
व्यापारी कल्याण दिवस के दिन शहर के बरिष्ठ ब्यापारियो को समानित करने के लिए अखिल भारतीय उद्योग ब्यापार मंडल समेत कई व्यापारी संगठनों को मऊ नगर के बकवल स्थित कमुनिटी हाल में सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया ।कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक विभाग के सरस्वती वंदना तथा सोनी थापा की छात्राओं के राजस्थानी गीत से हुआ।सर्वप्रथम जिलाधिकारी श्री प्रवीण मिश्र मुख्य विकास अधिकारी तथा अपर जिलाधिकारी के द्वारा भामा शाह के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया गया ।
इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदय ने संबोधन के अनंतर कहा कि दान वीर भामा शाह के जीवन शैली से हमे देश की अस्मिता को बचाने के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने की प्रेरणा देता है जो अनुकरणीय है।इस अवसर पर करदाताओं को शासन के तरफ से सम्मानित किया गया। अंत में डा रामगोपाल गुप्त ने सभी अगंतुको का स्वागत अभिनंदन करते हुए जन्म दिन की ढेर सारी शुभकामनाएं तथा बधाई दिया ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से कन्हैया लाल जायसवाल आनंद गुप्ता अजहर फैजी महातम यादव पूर्व चेयरमैन तैयब पालकी संजय सर्राफ सौरभ मद्धेशिया श्री राम जायसवाल नीरज अग्निवेश सुभाष कनौजिया अनिल शर्मा राजेश गुप्ता गामा यादव शाहिद सेठ तथा उद्यमी और व्यापारी गण मौजूद रहे ।





