नगर के जीवन राम छात्रावास सोनी धापा बालिका विद्यालय के प्रांगण में रामायणम फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित होने वाले श्री राम कथा का शुभारंभ

127 Views

मऊ
नगर के जीवन राम छात्रावास सोनी धापा बालिका विद्यालय के प्रांगण में रामायणम फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित होने वाले श्री राम कथा का शुभारंभ श्री हनुमत कृपा सेवा समिति द्वारा श्री सुंदर काण्ड का संगीतमय पाठ से हुआ ।समिति के मुखिया चंद्र शेखर अग्रवाल द्वारा श्री हनुमान जी के महा मंत्र का जप करने के पश्चात मनोज तिवारी रवि बरनवाल सुनील दुबे और डा रामगोपाल तथा रिंकू मिश्र के द्वारा बारी बारी से श्री सुंदर काण्ड का सरस और संगीतमय पाठ किया गया।पाठ के अंत में आरती और भोग के पश्चात श्री सुंदर काण्ड पाठ परिवार द्वारा आगामी 22दिसंबर रविवार को देवाधिदेव महादेव काशी वासी बाबा विश्वनाथ के दरबार में आयोजित सुंदर काण्ड पाठ हेतु रणनीति बनाई गई।इस अवसर पर समिति के प्रमुख डा रामगोपाल ने बताया कि मऊ नगर से दर्जनों बसों और अपने साधनों से काशी के लिए सपरिवार रवाना होगे जो एक निश्चित ड्रेस कोड में पुरुष और महिलाएं सजी रहेगी ।इस अवसर पर अंकित बरनवाल दिनेश बरनवाल सौरभ शशिभूषण सिंह राम यज्ञ सिंह मोती लाल विश्वकर्मा जय कृष्ण उपाध्याय अशोक यादव वीरेंद्र मौर्य संतोष जायसवाल विनोद गुप्त राघवेंद्र सिंह उमेश चंद पांडेय राजेंद्र लाला कमलेश सिंह आनंद गुप्ता संजय सर्राफ समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *