101 Views
नगर के दक्षिण टोला मातापोखरा के श्री शीतला माता मंदिर में गत 2मार्च के रात्रि लगभग 11.55मिनट पर दो चोरों ने ताला काट कर शीतला माता के श्रृंगार का मांग टीका नथनी हार तथा सोने से निर्मित आंखे व चांदी आदि के आभूषण जिसका मूल्य लाखों में आका गया चुरा ले गए ।ज्ञातव्य हो कि मंदिर के पुजारी दीपक महाराज प्रातः मंगला आरती करने के लिए जब मंदिर आए तो गर्भ गृह का ताला टूटा देखकर हतप्रभ हो गए और तत्काल पुलिस और समिति के पदाधिकारियों को सूचित किया ।मंदिर समिति के संरक्षक भरत लाल राही इंजी वीरेंद्र अध्यक्ष संजय वर्मा तथा महामंत्री डा रामगोपाल तत्काल मामला संज्ञान में लेते हुए कोतवाली प्रभारी को आवश्यक कार्य वाही करने हेतु प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज करने हेतु प्रार्थना पत्र दिया ।मंदिर समिति ने शासन और प्रशासन से तत्काल कार्यवाही करने की मांग किया ।




