नवरात्रि के प्रारंभ होते ही दुर्गापूजा पांडालों में प्रतिमाओं का पूजन अर्चन प्रारंभ

227 Views

ब्यूरो रिपोर्ट :जयप्रकाश श्रीवास्तव

मेंहनगर, आजमगढ़। शारदीय नवरात्र के प्रारंभ होते ही पूजा पंडालों में रौनक दिखाई देने लगी है।आज नवरात्र के प्रथम दिवस पर मां शैलपुत्री की पूजा आराधना की जा रही है।बाजारों में व पूजा पंडालों में सभी ने मिलकर के मां शैलपुत्री का वंदन अर्चन कर नवरात्रि के शुभ अवसर पर जनकल्याण हेतु देवी मां से आशीर्वाद मांगा। इसी क्रम में मेंहनगर तहसील अंतर्गत मेहनगर , खरिहानी, बोगरिया, रासेपुर, कंचनपुर, तितरा आदि जगहों पर पूजा पंडालों में आज पूजन अर्चन कर नवरात्रि के नौ देवियों की पूजा में आज प्रथम देवी शैलपुत्री का पूजन अर्चन प्रारंभ कर दिया गया। नवरात्री के त्योहारों को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेशानुसार सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त दिखाई दी। पूजा पंडालों में सुरक्षा की दृष्टि से कांडाल में पानी और बालू का रखना अति अनिवार्य है जिससे पूजा पंडालों में किसी प्रकार की अप्रिय घटना ना घट सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *