रिपोर्ट: जयप्रकाश श्रीवास्तव
बोगरिया आजमगढ़। मेहनगर तहसील अंतर्गत नवयुवक दुर्गा पूजा समिति पूर्वी छोर बोगरिया में नवरात्रि धमाका के अंतर्गत एक लकी ड्रा प्रतियोगिता आयोजित की गई थी इस प्रतियोगिता में लकी ड्रा कूपन के जरिए प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाली सानवी तिवारी लखनसीपुर जिन्होंने प्रथम पुरस्कार के रूप में हीरो कंपनी की मोटरसाइकिल जीतकर पहला स्थान प्राप्त किया। जिन्हें मुख्य अतिथि के रूप में आए हुए विक्रांत सिंह रिशु विधान परिषद सदस्य आजमगढ़,मऊ ने पुरस्कार देकर के सम्मानित किया। द्वितीय पुरस्कार रिया मोदनवाल जखनिया गाजीपुर को फ्रिज दिया गया ,तृतीय पुरस्कार अमन यादव रस्तीपुर को कूलर प्रदान किया गया। चतुर्थ पुरस्कार हरिकेश मिष्ठान भंडार बोगरिया, आजमगढ़ को स्क्रीन टच मोबाइल प्रदान किया गया। पांचवा पुरस्कार स्मार्ट वॉच के रूप में अंश मौर्या रस्तीपुर आजमगढ़ को दिया गया। छठवें पुरस्कार के रूप में फर्राटा पंखा मुस्कान श्रीवास्तव रायपुर पट्टी आजमगढ़ को दिया गया, सातवां पुरस्कार सीलिंग फैन आरोही सिंहपुर आजमगढ़ को दिया गया आठवां पुरस्कार गोविंद कुमार फरीदपुर को प्रेस,(आयरन) दिया गया, नौवा पुरस्कार इंद्रसेन सिंह सराय त्रिलोचन को कुकर प्रदान किया गया दसवां पुरस्कार हवलदार विश्वकर्मा आराजी फूलाइच को दीवाल घड़ी प्रदान की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री विक्रांत सिंह रिशु ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिता से बच्चों में उत्साह और त्योहार में और रौनक आ जाता है जिससे लोगों के अंदर पुरस्कार प्राप्त करके त्यौहार में दोगुनी खुशी उत्पन्न हो जाती है। इसलिए इस तरह की प्रतियोगिताएं करायी जानी चाहिए। इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष दीपक यादव, उपाध्यक्ष संजय यादव, कोषाध्यक्ष बलवंत वर्मा ,मंत्री बृजेश यादव, संयोजक कमल स्वरूप श्रीवास्तव, प्रबंधक जयप्रकाश श्रीवास्तव उप प्रबंधक बृजभूषण रजक पंडाल सच्चा मंत्री राजेश प्रजापति, मेला मंत्री राकेश सिंह, राहुल यादव, ए टीम के अध्यक्ष हर्षित मोदनवाल, उपाध्यक्ष नीलू गुप्ता,कोषाध्यक्ष संदीप वर्मा, महामंत्री गणेश मद्धेशिया, संगठन मंत्री धर्मेंद्र पटेल, खाद्य रसद मंत्री गोलू मोदनवाल, मेला मंत्री विजय चौहान,सांस्कृतिक मंत्री श्रीकांत कुमार,पंडाल सजा मंत्री शिवम मद्धेशिया, उप मंत्री जैकी मोदनवाल, गणेश मद्धेशिया, गोलू मोदनवाल,आदि लोग उपस्थित रहे।
