नहीं रहे डी सी एस के पी जी कालेज मऊ के पूर्व लाइब्रेरियन बैजनाथ गुप्त जी*उनके आकस्मिक निधन से मुहल्ले मे पसरा मातम ,मद्धेशिया समाज मर्माहत

141 Views

रिपोर्ट:जय प्रकाश श्रीवास्तव

मऊ। शहर के दक्षिण टोला मुहल्ले के निवासी व डी सी एस के पीजी कालेज मऊ के पूर्व लाइब्रेरियन तथा समाजसेवी बैजनाथ गुप्ता नही रहे। उनके आकस्मिक निधन से पुरा मुहल्ला मर्माहत है। विदित हो कि वे सोमवार देर शाम को एक मांगलिक कार्यक्रम मे गये थे। घर लौटते समय दशई पोखरा स्थित शीतला मंदिर के निकट सड़क दुर्घटना के शिकार हो गये थे। इलाज के दौरान वे इस दुनिया से कूच कर गये। मध्यदेशीय समाज के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष बैजनाथ गुप्ता के निधन से संगठन के लोग काफी दुखी है उनकी अंत्येष्टि 05.12.2024 को गाजीपुर के गंगा तट पर की गई। बड़े ही खुशमिजाज हृदय के और सभी के दुख सुख में शामिल होने वाले स्वर्गीय बैजनाथ गुप्ता जी अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *