नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर अपहरण करने का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

198 Views

ब्यूरो रिपोर्ट :जयप्रकाश
श्रीवास्तव

गंभीरपुर /आजमगढ़। गंभीरपुर पुलिस में शादी का झांसा देकर नाबालिक लड़की का अपहरण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दी।मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने दिनांक 01.06.2023 को प्रार्थनापत्र दिया गया कि दिनांक 30.05.23 को मेरी लड़की अपने घर से गम्भीरपुर बाजार में सिलाई सीखने गयी थी। जिसे मोनू चौहान पुत्र पवन कुमार चैहान निवासी ग्राम पाल्हा मऊ थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर ने शादी का झांसा देकर अपहरण कर लिया है। जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु.अ.स. 170/2023 धारा 363/366 भादवि पंजीकृत कर विवेचना के दौरान 376(झ) भादवि एवं 5(ठ)/6 पोक्सो एक्ट की वृद्धि की गई है।जिसकी विवेचना उ.नि. अजय कुमार सिंह चौकी प्रभारी गम्भीरपुर द्वारा सम्पादित की जा रही है।
उ.नि. अजय कुमार सिंह मय हमराह को शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि मोनू चौहान जौनपुर मुख्य सडक मार्ग पर चिऊटही मोड़ के पास खडा है जो किसी जगह जाने के लिए साधन का इन्तेजार कर रहा है यदि जल्दी करेंगे तो पकड़ा जा सकता है
सूचना पर उपनिरीक्षक मय हमराह के तत्काल चिऊटही मोड़ से अभियुक्त मोनू चौहान पुत्र पवन कुमार चौहान ग्राम पाल्हा मऊ थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर उम्र लगभग 21 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *