निजामाबाद तहसील में हुई टास्क फोर्स की बैठक बनी रणनीति

171 Views

निजामाबाद आजमगढ़।संचारी रोग एवं मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तहसील स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक हुई। निजामाबाद तहसील स्थित ऑडिटोरियम में टास्क फोर्स की बैठक संत रंजन की अध्यक्षता में हुई। जिसमें 3 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलने वाले संचारी रोग अभियान एवं मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम के तीसरे चरण को सफल बनाने पर चर्चा की गई ।इस बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तहबरपुर के अधीक्षक डॉक्टर सुशील अग्रहरी, रानी की सराय के डॉक्टर मनीष तिवारी,मोहमदपुर के डाक्टर रोहित मिश्र,मिर्जापुर के डाक्टर प्रवीण चौधरी एवम आंगनबाड़ी मौजूद रहे। कर्मचारियों को संचारी रोग अभियान सफल बनाने के लिए अपने क्षेत्र में साफ सफाई एवं एवम लार्वा साइट पर दवा छिड़काव हेतु निर्देश दिए गए ।संचारी रोग अभियान ग्राम प्रधानों से मिलकर एवम सफाई कर्मियों की सहायता से सफाई कर एवम दवा छिड़काव का कार्य पूर्ण किया जाय।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *