निर्भीक बदमाशों ने दिनदहाड़े पिता और पुत्र की दुकान में घुसकर गोली मारकर की हत्या

265 Views

ब्यूरो रिपोर्ट :जयप्रकाश श्रीवास्तव
आजमगढ़। जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के सरदहा बाजार में बुधवार की सुबह कपड़ा व्यवसाई पिता व पुत्र की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटना की जांच के साथ-साथ बदमाशों की तलाश में जुट गया। बताते चले कि महाराजगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी रशीद अहमद उम्र 55 वर्ष सरदहा बाजार में अपने मकान में रेडीमेड कपड़े का व्यापार करते थे बुधवार की सुबह करीब 8:00 बजे वह अपने छोटे बेटे शोएब 22 वर्ष के साथ दुकान खोलकर साफ सफाई कर रहे थे तभी मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाश मौके पर पहुंचे और दुकान में घुसकर रसीद पर गोलियां चलानी शुरू कर दी बेटा जान बचाने के लिए दूसरी तरफ भागा तो बदमाशों ने उसे भी दौड़ा कर गोली मार दी जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई ।जब तक स्थानीय लोग कुछ समझ पाते बदमाश हवा में फायरिंग करते हुए फरार हो गए ।इस दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही जिला मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, पुलिस अधीक्षक नगर शैलेंद्र लाल, फॉरेंसिक टीम व भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। यह आशंका जताया जा रहा है कि किसी पुरानी रंजिश के कारण पिता और पुत्र की गोली मार कर हत्या कर दी गई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *