नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले नगर में रिकॉर्ड तोड दिए बच्चो के सफलता से समग्र व्यापारी समाज में प्रसन्नता की लहर दौड़ गई है

211 Views

नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले नगर में रिकॉर्ड तोड दिए बच्चो के सफलता से समग्र व्यापारी समाज में प्रसन्नता की लहर दौड़ गई है। एम बी बी एस के प्रवेश परीक्षा नीट का परिणाम आते ही नगर वासियों के चेहरे खिल उठी।उक्त जानकारी देते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ के अध्यक्ष डॉ राम गोपाल ने बताया कि नगर के क्यारी टोला निवासी हाफिज नेयाज के पौत्र मुहम्मद रकीब खलीफा हट्टीमदारी निवासी मुहम्मद एकबाल की बेटी आसमा इकबाल खीरी बाग स्थित जद्दूमंडी के मोहम्मद अली के बेटे माज़ अली दोमनपुरा के डा हम्माद की पुत्री आयशा तथा डोमन पूरा से ही अब्दुल मतीन के पुत्र रेहान अब्दुल्ला नवापुरा पूरब के फैजुल हसन की पुत्री रफत अली रघुनाथ पुरा निवासी शकील की पुत्री समारा नासिक मुफ्ती अनवर अली साहब के भतीजा मो सफवान मलिकताहीर पूरा निवासी इकबाल बनारसी के पुत्र अब्दुल्ला इकबाल समेत दर्जनों बच्चों ने एम बी बी एस की प्रवेश परीक्षा नीट में चयनित होकर मऊ जनपद का नाम रोशन किया है।बच्चो के इस सफलता से समग्र व्यापारी समाज प्रफुल्लित है ।इस अवसर पर डा रामगोपाल ने कहा कि उक्त सफलता की सूची से निश्चित रूप से मऊ में शिक्षा की ऊंचाई की संदेश देती है ।सभी सफल प्रतियोगियों को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ के तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाई तथा हृदय से आशीर्वाद दिया गया ।इस अवसर पर मुख्य रूप से अजहर कमाल फैजी हाजी अनवर अली कन्हैया लाल जायसवाल महातम यादव अशोक सिंह आनंद गुप्ता गामा यादव अभिषेक मद्धेशिया संजय सर्राफ हरिशंकर गुप्त मुन्नू बरनवाल जावेद तरफदार नीरज अग्निवेश करुण कुमार  आदि मौजूद रहे 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *