मऊ-
रिपोर्ट: संदीप श्रीवास्तव
नीमा उत्तर प्रदेश काउंसिल के जनरल सेक्रेटरी एवं सेंट्रल काउन्सिल के सेक्रेटरी जनरल डॉ. उमा शंकर पाण्डेय के आकस्मिक निधन से मऊ नीमा एसोसिएसन में गहरा दुःख व्याप्त है ।इस अवसर पर नगर के निजी अस्पताल में नीमा एसोसिएसन की एक शोक सभा आयोजित की गई।शोक सभा को संबोधित करते हुए जनरल सेक्रेटरी डा शब्बीर अहमद ने कहा कि डा पांडेय मृदु स्वभाव के धनी तथा संगठन को धर देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे।उनके निधन से संगठन की अपूरणीय क्षति हुई है। उपस्थित सभी सदस्यों ने डॉ. उमा शंकर पाण्डेय के कुशल नेतृत्व की सराहना की तथा असमय काल कवलित होने के प्रति दुःख प्रकट किया तथा कामना किया कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार व शुभचिंतकों को इस कठिन समय में संबल दें। सभी सदस्यों ने खड़े होकर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से संगठन के अध्यक्ष डा विजय के सिंह डा नवीन सिंह डा ए के राय डा रामगोपाल गुप्त डा नसीरुद्दीन डा एस पी मौर्य डा अकिलुर्रहमान डा एम अनवर डा खुर्शीद आदि सदस्य मौजूद रहे
नीमा उत्तर प्रदेश काउंसिल के जनरल सेक्रेटरी एवं सेंट्रल काउन्सिल के सेक्रेटरी जनरल डॉ. उमा शंकर पाण्डेय के आकस्मिक निधन
94 Views
