न्यू लोटस वैली इंटरनेशनल स्कूल में आईपीएस आईटी मैंनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा विद्यार्थियों के बीच किया गया परीक्षाफल का वितरण

221 Views

कुमारी प्रियांशी गुप्ता प्रथम स्थान पाकर विद्यालय का बढ़ाया मान

ब्यूरो रिपोर्ट: जयप्रकाश श्रीवास्तव

बिलरियागंज/आजमगढ़:स्थानीय बाजार में स्थित न्यू लोटस वैली इंटरनेशनल स्कूल में आईपीएस आईटी मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा छात्र-छात्राओं के बीच कंपटीशन परीक्षा फल का वितरण किया गया उक्त परीक्षा दिनांक 8 अक्टूबर को कराई गई थी।
जिसमें कक्षा दसवीं की छात्रा प्रियांशी गुप्ता 88 नंबर पाकार प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान पर अंशिका मद्धेशिया 86 नंबर पाकार रही तथा तृतीय स्थान पर बराबर अंक लाकर दो विद्यार्थी रहे जिसमें आयुष यादव 84 अंक तथा कृष्णा गुप्ता,चौथे स्थान पर खुशी मद्धेशिया मद्धेशिया और पांचवें स्थान पर नंदिनी गोंड रही। यह सभी विद्यार्थी न्यू लोटस वैली इंटरनेशनल स्कूल के थे जिसमें आईपीएस आईटी मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के निर्देशक ने यहां के प्रधानाचार्या महोदया व मैनेजर की सरहना की तथा भूरी भूरी प्रशंसा कर उज्जवल भविष्य की कामना किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ ,धीरज सिंह ,चन्द्हास मिश्र ,भूपेन्द्र यादव, अरविंद जी आदि लोग मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *