पं0दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष केे अवसर पर आयोजित जनपद स्तरीय जूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन

178 Views

डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, मऊ में चंल रही पं0दीन दयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित जूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता के तीसरे दिन प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मैच खेला गया। पहला सेमीफाइनल स्टेडियम ए एवं नवयुवक अदरी, मऊ केे मध्य खेला गया, जिसमें स्टेडियम ए ने 3-0 केे अन्तर से नवयुवक अदरी, को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल माडर्न क्लब खैराबाद एवं स्टेडियम बी के मध्य खेला गया। जिसमें माडर्न क्लब खैराबाद 3-0 से विजयी रहीं। आज खेले गये सेमीफाइनल मैच का शुभारम्भ मुरलीधर यादव प्रबन्धक, लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल, मऊ द्वारा किया गया। इस इस अवसर पर ओमेन्द्र सिंह संयुक्त सचिव यु0पी0 हॉंकी, हाजी मुनौवर सचिव जिला फुटबाल संघ, शकील अहमद कोषाध्यक्ष, जिला फुटबाल संघ संयुक्त सचिव मऊ, इरशाद, अखिलेष कुमार खरवार मोईन अली, भूपेन्द्रनाथ, रीमा यादव, संगीता सिंह सहित काफी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के अन्त में मुकेश कुमार सब्बरवाल उप क्रीड़ा अधिकारी द्वारा उपस्थित मुख्य अतिथि, गणमान्य नागरिकों एवं खिलाड़ियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।
इस प्रतियोगिता का फाइनल मैच कल दिनांक 10 नवम्बर 2023 को स्टेडियम ए एवं माडर्न क्लब खैराबाद केे मध्य अपराह्न 3:00 बजे से खेला जायेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *