पत्रकार राहुल पांडेय आइडियल पत्रकार संगठन तहसील निजामाबाद के अध्यक्ष होंगे, जबकि कपिल देव उपाध्याय तहसील संरक्षक बनाए गए

164 Views

निजामाबाद आजमगढ़
आइडियल पत्रकार संगठन तहसील इकाई निजामाबाद का गठन कर दिया गया है। जिला अध्यक्ष आजमगढ़ दुर्गेश मिश्रा के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन तथा प्रदेश प्रभारी रामायण सिंह के दिशा निर्देश के तहत तहसील अध्यक्ष निजामाबाद राहुल पांडे द्वारा तहसील इकाई निजामाबाद का गठन किया गया है। तहसील अध्यक्ष राहुल पांडे ने बताया की बड़ा गांव फरिहा निवासी वरिष्ठ सामाजिक एवं पत्रकार कपिल देव उपाध्याय तहसील संरक्षक निजामाबाद होंगे। इसी क्रम में अभिलाष उपाध्याय को तहसील उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। महामंत्री के रूप में संजय यादव तथा तहसील कोषाध्यक्ष पद्माकर मिश्रा होंगे। आइडियल पत्रकार संगठन की राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्याम जी उपाध्याय की देखरेख में तहसील इकाई निजामाबाद मजबूती के साथ कार्य करेगी। तहसील अध्यक्ष राहुल पांडे ने बताया कि जल्द ही तहसील कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारी तथा सदस्यों की नियुक्ति कर दी जाएगी। राहुल पांडे ने अपने वरिष्ठ पदाधिकारियों विशेष रूप से जिला अध्यक्ष आजमगढ़ दुर्गेश मिश्रा एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्याम जी उपाध्याय का आभार व्यक्त किया तथा संगठन को मजबूती के साथ चलाने हेतु दोनों वरिष्ठ पदाधिकारियों से मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *