पत्रकार व रोजगार सेवक के चाचा के निधन पर शोक

182 Views

ब्यूरो रिपोर्ट :जयप्रकाश श्रीवास्तव

आजमगढ़:ब्लॉक मुहम्मदपुर के ग्राम पंचायत शिवराजपुर के रोजगार सेवक व पत्रकार राधे श्याम कुमार के चाचा धर्मू राम उम्र 49 वर्ष पुत्र रामसेवक का रविवार को सुबह लगभग 10:00 बजे आजमगढ़ स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में निधन हो गया जिनका अंतिम संस्कार रविवार की शाम को मगई नदी पर किया गया,बताते चलें कि धर्म राम दुबई में रहते थे एक माह पूर्व अपने घर आए थे 2 दिन पूर्व अचानक तबीयत खराब हुई परिजनों ने आजमगढ़ की प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर उनकी मृत्यु हो गई वह अपने पीछे दो पुत्र व तीन पुत्री को छोड़ गए जिसमे एक पुत्री को शादी हो चुकी है।उनके निधन की सूचना पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का ताता लगा रहा जिसने मुख्य रुप से पूर्व मंत्री वह वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा,ब्लाक प्रमुख विजय कुमार विश्वकर्मा,शिव बचन यादव, शकील प्रधान, जिया लाल प्रधान,राम अवतार स्नेही,आफताब आलम, राहुल पांडे, अशोक विश्वकर्मा,शिवलाल यादव,अरबिंद प्रसाद,अरबिंद यादव, अवधेश चौहान, बृजेश सिंह पटेल,डॉ छोटई यादव, करन कुमार ,जे पी सिंह, राजेन्द्र प्रसाद आदि लोग उपस्थित थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *