पर्यावरण शुद्धिकरण के लिए सत्य सेवा संस्थान की तरफ से जैगहां बाजार में 501वृक्ष का हुआ पौध रोपड़

182 Views

बिलरियागंज/आजमगढ़:उपजिलाधिकारी सगड़ी अतुल कुमार गुप्ता की देखरेख में जहां बाजार में 501 पौधों का पौधरोपण हुआ ।यह जानकारी देते हुए डॉक्टर शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि आज प्रकाश डेंटल क्लिनिक के तत्वधान मे जैगहां बाजार के आसपास 501 पौधे लगाकर पर्यावरण को शुद्ध बनाने का प्रयास किया गया है और साथ ही साथ शुद्ध पर्यावरण से लोगों को निरोग भी बनाने का प्रयास किया जाएगा । इसके मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी सगड़ी अतुल कुमार गुप्ता ने कहा कि पौधे हमारे जीवन मे अति उपयोगी हमारे जीवन के लिए इनसे अक्सीज़न मिलते है और इन्ही की जड़ी बूटियों से हमे जीवन रक्षक दवाइयाँ मिलती हैं।
इसके अलावा इस मौके पर क्षेत्र के तमाम संभ्रांत लोग भी उपस्थित रहेंगे । डॉ संजय ने कहा कि हम पौधरोपण के बाद उनको लावारिस रूप में नहीं छोड़ेंगे अपितु साल का 12 महीना लगाए गए पौधों की देखरेख करेंगे जिससे वह स्वस्थ और मजबूत होकर पर्यावरण को हरियाली प्रदान करें जिससे पर्यावरण शुद्ध बना रहेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *