पहसा । पहसा बाजार की विद्युत आपूर्ति अदरी विद्युत फीडर से किया जाय। पहसा बाजार में

188 Views

पहसा । पहसा बाजार की विद्युत आपूर्ति अदरी विद्युत फीडर से किया जाय। पहसा बाजार में बिजली आपूर्ति खराब होने के कारण व्यापार पूरी तरह से चौपट । घनघोर कटौती तथा लो वोल्टेज से व्यापारी भुखमरी के कगार पर। उक्त विचार है अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल पहसा बाजार के अध्यक्ष हरेंद्र सिंह के । वे जीमार्ट में व्यापार मंडल द्वारा आयोजित बैठक में उक्त विचार व्यक्त कर रहे थे। श्री सिंह ने कहा कि बाजार में विद्युत आपूर्ति अरदौना मोलनापुर से होती है जो काफी दूर होने के कारण प्रतिदिन फाल्ट और लो वोल्टेज के समस्या से जूझने के कारण अनियमित और बाधित रहती है जिसके कारण छः से आठ घंटे बिजली मिल पाती है ।बैठक को संबोधित करते हुए मार्ट के स्वामी रमाशंकर गुप्त ने कहा कि पहसा बाजार की समस्या को जिला संगठन के माध्यम से विद्युत मंत्री को पत्र के माध्यम से बिजली से संबंधित समस्याओं से अवगत कराते हुए उसका समाधान व्यापारी हितो में करने की मांग की गई । पहसा बाजार की विद्युत आपूर्ति जनहित में अरदौना फीडर से हटा कर अदरी टाउन एरिया शाहपुर फीडर से जोड़ा जाए।ज्ञातव्य हो कि अदरी फीडर से इग्यारह हजार वोल्टेज की विद्युत लाइन पहसा बाजार के पश्चिमी छोर स्थित कोल्ड स्टोर तक आती है और उसकी आपूर्ति 18से 20 घंटे चलती है ।व्यापारियों के समस्या के निवारण हेतु जिलाध्यक्ष डा रामगोपाल ने विद्युत ऊर्जा मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री ए के शर्मा समेत उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर समस्या समाप्त करने की मांग किया । इस अवसर पर मुख्य रूप से रविंद्र गुप्ता पंकज वर्मा सुरेश बृजेश गुप्ता मुस्ताक अहमद राजू पटेल देवेंद्र कुमार अजीत चौहान वीरेंद्र त्रिलोकी नाथ प्रेम चंद जय प्रकाश सुरेंद्र यादव महेंद्र गुप्ता पारस नाथ इंद्र जीत प्रसाद समेत पचासों व्यापारी मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *