मेहनगर ,आजमगढ़।स्थानीय तहसील मेहनगर के तरवा ब्लॉक के ग्राम पंचायत बेलहाडीह में एक ही नाम की दो महिलाओं का आवास के लिए फार्म भरा गया था। जिसमें पात्र लाभार्थी को आवास मिला है। लाभार्थी महिला का कहना है कि हमसे क्षेत्र पंचायत सदस्य ने हमारे आवास का पैसा जो हमारे खाते में आया है ,उसको मांग रहे हैं, ग्राम सचिव का कहना है जो आवास आया है ,वह दूसरे का है जबकि लाभार्थी का कहना है कि हम पात्र हैं, और हमारे खाते में पैसा आया है, हमसे क्षेत्र पंचायत सदस्य पैसा मांग रहे हैं।, महिला ने यह भी आरोप लगाया कि हमारे दूसरी किस्त को भी रोक दिया गया है।इस मामले में जब पत्रकारों ने विकास खण्ड अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इसका संज्ञान अभी मुझे नहीं था ,मैं अभी इसकी जानकारी लेती हूं।इस प्रकरण में जब खण्ड विकास अधिकारी से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि जो भी व्यक्ति ग्राम सभा सदस्य हो, क्षेत्र पंचायत सदस्य हो, प्रधान के घर का हो उन्हें शासनादेश के अनुसार कोई भी सरकारी सुविधा आवास, शौचालय आदि मुहैया नहीं कराई जा सकती । यह प्रकरण जांच का विषय है।
पात्र महिला का आवास का पैसा दबाव बनाकर मांगा जा रहा वापस, सेक्रेटरी व बीडीसी पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप
190 Views
