विनय मिश्र ,जिला संवाददाता।
बरहज, देवरिया। भारत विधानसभा क्षेत्र के तेलिया कला में आज पड़ा चौपाल लगाकर जन जागरूकता अभियान का कार्यक्रम चलाया गया जिसमें विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता गेंदा लाल यादव, डॉक्टर शमीम अहमद, राम विश्वास, भगवान चौधरी, वीरेंद्र चौधरी सहित समाजवादी पार्टी के नेतागण, जन चौपाल के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किया अपने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान नौजवान गरीब परेशान है जबकि वहीं शासन सत्ता में बैठे लोग मलाई काट रहे हैं उत्तर प्रदेश में बेरोजगारों की फौज खड़ी है रोजगार के नाम पर भाजपा सरकार कोई कार्य नहीं कर रही है कार्यक्रम को गेना लाल यादव ने, संबोधित किया कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष राम बहादुर यादव ने की इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता गण काफी संख्या में मौजूद रहे।
पी डी ए के माध्यम से हुआ जन चौपाल का आयोजन।
193 Views
