पूजित अक्षत के साथ निकली शोभा यात्रा, लगे जय श्री राम के जयकारे, भक्तिमय हुआ माहौल

173 Views

गंभीरपुर/ आजमगढ़। खंड कार्यकारिणी महेशपुर (मुहम्मदपुर )के नेतृत्व में रविवार को महादेव मंदिर गंभीरपुर से गाजे बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो पुरे बाजार का भ्रमण करते हुए पुलिस चौकी के बगल मे जाकर समाप्त हुई। जानकारी के मुताबिक खंड कार्यकारिणी महेशपुर के नेतृत्व में रविवार को दोपहर 12:00 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें रथ पर श्री राम, लक्ष्मण, सीता जी की भव्य झांकी के साथ पूरे गंभीरपुर का भ्रमण किया गया। शोभायात्रा में साथ चल रहे राम भक्त गर्जना के साथ जय श्री राम के जयकारे लगाते रहे। जिससे कि पूरा क्षेत्र भक्तिमय में माहौल में डूब गया था। रथ पर सवार श्री राम लक्ष्मण व सीता जी की झांकी का जगह-जगह लोग तिलक, चंदन माल्यार्पण कर पूजन अर्चन कर रहें थे। इस मौके पर कार्तिक मिश्रा, रूप नारायण उपाध्याय,आशीष श्रीवास्तव,ब्लॉक प्रमुख विजय विश्वकर्मा, विजय मिश्रा ,राकेश सिंह,मनीष मौर्य,पद्माकर मिश्रा, अंकित चतुर्वेदी, राकेश मौर्य,करुड़ाकर मिश्रा, वीरेंद्र पाठक, इन्द्रेश राय, आशुतोष मिश्रा, ग्राम प्रधान संतोष कुमार, शशिकांत उपाध्याय उर्फ डब्लू मास्टर, इंजिनियर संजय यादव,संदीप सोनी, सुभाष यादव, रामलीला समिति के अध्यक्ष विजय गुप्ता, श्याम सुंदर सिंह, शारदा गुप्ता, संतोष गुप्ता, पवन गुप्ता, रमन यादव, सूर्यमणि मिश्रा, अनुज गुप्ता, हेमंत मोदनवाल, अमित मोदनवाल, शुभम मोदनवाल, संजय यादव, मंडल अध्यक्ष मुन्ना चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष अवधेश चौहान, अरविंद यादव पिंटू, उग्रसेन चौहान, अखिलेश राय, अतुल गिरी,ऋषभ ठठेरा, अनिल चौरसिया,राहुल पाण्डेय समेत अनेक लोग उपस्थित रहें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *