आजमगढ़ ब्लॉक महराजगंज में पूर्ति निरीक्षक दूर्गा नंद यादव, कोटेदार, व ठीकेदार मिलकर सरकारी खाद्यान की हेराफेरी में तुले हुवे हैं प्रदेश की योगी सरकार सरकारी गरीबो के बीच खाद्यान को निःशुल्क वितरण करवा रही हैं वही आजमगढ़ के महराजगंज में पूर्ति निरीक्षक दुर्गानन्द यादव, कोटेदार, व ठीकेदार मिलकर सरकार का सारा नियम कानून को ताख पर रखकर सरकार को बदनाम करने में कही से कोई कसर नही छोड़ रहे हैं। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार महराजगंज के परशुरामपुर में कालाबाजारी के लिए गए सरकारी खाद्यान की सूचना पर आलाअधिकारी के हाथ पांव फूलने लगेजब जाँच हुई त सारा राज खुलकर सामने आ गया है टीडी रसीद किसी और का और खाद्यान कहि और उतारा जा रहा है
महाराजगंज में जिस कोटेदार के नाम से विभाग द्वारा खाद्यान्न भेजा गया उस कोटेदार के यहां खाद्यान्न न उतार कर दूसरे कोटेदार के यहां पूर्ति निरीक्षक ठेकेदार एवं कोटेदार के द्वारा खाद्यान्न उतारकर हेराफेरी की जा रही है जबकि नियम यह है कि जिस कोटेदार के नाम से डीसी डीसी कटती है खाद्यान्न वही उतरना चाहिए जिसके लिए खाद्य रसद विभाग द्वारा एक डिस्पैच करने वाला अधिकारी और टीसी डीसी बनाई गई है अगर टीसी डीसी और डिस्पैच करने अधिकारी का कोई मतलब नहीं है अगर खाद्य और रसद विभाग को महाराजगंज पूर्ति निरीक्षक कोटेदार एवं ठेकेदार ही चलाएंगे तो उस टीसीडीसी एवं सरकार के नियमों का क्या होगा इसकी शिकायत पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी द्वारा नामित जांच अधिकारी विपणन निरीक्षक महाराजगंज अरविंद दीक्षित ने कहा की इस कोटेदार एवं ठेकेदार को सप्लाई इंस्पेक्टर दुर्गानंद यादव द्वारा बचाया जा रहा है जबकि मैं इस पर रिपोर्ट बनाकर कार्यवाही कराऊंगा ऐसा नहीं होता है कि टीसीडीसी किसी और के नाम कटे और खाद्यान्न किसी और के यहां उतारा जाए यह बहुत बड़ा अपराध है दिल को झकझोर देने वाली बात तो यह है कि महेंद्र यादव की टीडी कटी है और खाद्यान विश्णु श्रीवास्तव व राजेंद्र सिंह के यहाँ उतर रहा था। कोटेदार विश्णु श्रीवास्तव के पुत्र ने ही दोनों दुकान तीन वर्ष से चलाता है सूत्रों द्वारा यह भी मिली जानकारी की पूरे ब्लॉक का खाद्यान वही कोटेदार हेराफेरी करता है इतना ही नही जब बात फस गयी टी कोटेदार पुत्र ने खुद को बयां भी किया है कि तीन वर्ष से दो कोटा मैं ही देखता हूँ इस प्रकार ना जाने कितने कोटा देखते होंगे कोटेदार विश्णु श्रीवास्तव के पुत्र शिवम श्रीवास्तव
सरकार के नियमों को ताक पर रखकर मनमानी तरीके से चला रहे हैं खाद्य रसद विभाग अगर खाद्य और रसद विभाग महाराजगंज को पूर्ति निरीक्षक ठेकेदार एवं कोटेदार ही चलाएंगे तो डिस्पैच करने वाले अधिकारी और टीसीडीसी को इनके हिसाब से समाप्त कर देना चाहिए ताकि मनमानी तरीके से भ्रष्टाचार खुलेआम करते रहे। यह पहला मामला नहीं है महाराजगंज में खाद्यान्न की हेराफेरी का जो पूर्ति निरीक्षक द्वारा बचाया गया है विपणन निरीक्षक महाराजगंज ने स्वीकार किया है की पूर्ति निरीक्षक दुर्गानंद यादव द्वारा लीपापोती की जा रही है लेकिन हम ऐसा करने नहीं देंगे हम सरकार द्वारा नियुक्त कर्मचारी हैं और सरकार के नियम और कानून पर ही काम करेंगे अब देखना यह है की मामला पहले की तरह लीपापोती होता है या ऐसे माननीय योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश की सरकार के नियम कानून के विरुद्ध काम करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई क्या होती है। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी से यह भी पता चला है कि जिस कोटेदार के यहा खाद्यान्न पूर्ति निरीक्षक द्वारा उतारा जा रहा था वह पूरे ब्लॉक के खाद्यान् की हेरा फेरी करता है यह बात स्वयं कोटेदार के लड़के ने ही बताया कि राजेदर सिंह की भी दुकान मैं ही चलाता हूं यह सारा काम पूर्ति निरीक्षक की मिलीभगत से हो रहा है इस बात की पुष्टि स्वयं विपणन निरीक्षक महाराजगंज द्वारा की गई है की पूर्ति निरीक्षक द्वारा ही सब को बचाया जा रहा है।
पूर्ति निरीक्षक दुर्गानंद यादव,कोटेदार एवं ठेकेदार मिलकर सरकारी खाद्यान्न का करा रहे है हेरा फेरी
194 Views
