पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा प्रत्याशी गुल इचा देवी ने दाखिल किया नामांकन

193 Views

ब्यूरो रिपोर्ट :जयप्रकाश श्रीवास्तव
पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा प्रत्याशी गुल इचा देवी ने दाखिल किया नामांकन
स्थानीय नगर पंचायत मेहनगर अध्यक्ष पद सुरक्षित महिला होने पर गुल इचा देवी ने भाजपा से अधिकृत प्रत्याशी के रूप में दो सेट नामांकन पत्र दाखिल किया । नगर पंचायत मेहनगर से गुल इचा देवी ने निरंजन कूटी पर एक भाजपा की बैठक की गई, बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कृष्ण बिहारी सिंह ने किया , भाजपा की पूर्व प्रत्याशी मंजू सरोज ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम लोगों को मेहनगर में कमल के फूल खिलाने का संकल्प लेकर मोदी जी योगी जी की नितियों पर चलते हुए बिना भेद भाव के विकास की गति दी है, सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास पर कार्य किया है, आप लोगों से मैं अपील करती हूं कि मेहनगर से कमल खिलाकर गुल इचा देवी को भारी मतों से विजई बनाने का काम करें। पूर्व विधायक कल्पनाथ पासवान ने अपने सम्बोधन में कहा कि पांच वर्ष तक इनके पति नगर अध्यक्ष के पद को शुसोभित किया है पांच वर्ष तक गुल इचा देवी ने भी अध्यक्ष पद को शुसोभित किया है, ये परिचय के मोहताज नहीं है इस बार पार्टी सोच समझकर एक बार पुनः मौका दी है, हम लोग इस संकल्प के साथ विजयी बनाने का कार्य करें, अरुण सिंह , जयप्रकाश सिंह ने भी सभा को संबोधित किया।। इसके बाद समर्थको के साथ निरंजन कूटी से जयनगर तिराहे होते हुए पैदल चलकर नगरवासियो का आर्शीवाद लेते हुए तहसील परिसर स्थित नामांकन स्थल पर पहुचकर अपना नामांकन फार्म दो सेट मे जमा किया । इस अवसर पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष माहेश्वरी कान्त पाण्डेय, राजेश सिंह जिला मंत्री , राम-लखन पासवान, महेंद्र मौर्य, सुधीर राय, अतुल सिंह, बलराज सिंह, अमित विक्की सिंह, मनोज निगम, माखन चौहान, तहसील दार यादव, सिंह, पवन , दरोगा सरोज, अनीता, मनतोरा, रीना ताम्रकार, सुभौता, मीना, सहित सैकड़ों समर्थक उपस्थित रहे ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *