प्यारा सजा है दरबार शीतला मैया का ।मैया जी से मिलने का नवरात्री एक बहाना है ।उक्त विचार है श्री शीतला माता मंदिर माता पोखरा मऊ के अध्यक्ष संजय वर्मा के ।वे नवरात्रि महोत्सव में आयोजित अस्थाई मंच से उक्त उद्गार व्यक्त कर रहे थे।श्री वर्मा ने कहा कि मैया के दरबार से कोई भी याचक खाली हाथ वापस नही जाता है।इस अवसर पर पूर्व विधायक विजय राजभर ने कहा कि भक्ति की रसमय धारा में प्रत्येक व्यक्ति को अवश्य बहना चाहिए।श्री राजभर ने कहा कि मंदिर में विकास की धारा आप सभी के द्वारा दिए गए धन से ही तीव्र गति से बह रही है।इस अवसर पर समिति के महामंत्री डा रामगोपाल गुप्त ने कहा कि प्रातः काल से रात्रि तक समिति के सदस्य व पदाधिकारी दर्शनार्थियों के सहयोग हेतु मंच सेवा करते है ।मुख्य रूप से बृज भूषण गुप्ता सौरभ मद्धेशिया दिनेश बरनवाल अरविंद वरनवाल राजेश राय राम अवध सिंहउमाशंकर चौरसिया पारस नाथ संजय सिंह हरी किशोर मोदी महातम यादव रामकेर विश्वकर्मा संजय दयाशंकर गुप्त अजय गुप्त आदि क्रमवार सी सी कैमरे से मेले को संचालित करते है

