प्रकाश हास्पिटल फुलेश में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं जांच शिविर का आयोजन

166 Views

दीदारगंज – आजमगढ़

मार्टिनगंज तहसील क्षेत्र के दीदारगंज – खेतासराय रोड पर मोलनापुर अहमद बक्स फुलेश स्थित प्रकाश हास्पिटल पर परम पूज्य स्वर्गीय ओमप्रकाश मिश्र के त्रयोदश पुण्य तिथि पर निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं जांच शिविर का आयोजन कृष्णकांत मिश्र मुख्य ट्रस्टी शांति सेवा ट्रस्ट फुलेश के द्वारा किया गया।जिसका उद्घाटन शान्ती मिश्र के हाथों किया गया । प्रकाश हास्पिटल में स्वास्थ्य एवं जांच कराने के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा जिसमें ख्याति प्राप्त विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निशुल्क जांच एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें मरीजों की जांच एवं परीक्षण कर उचित परामर्श दिया गया। इसके साथ ही साथ जरूरत मंद लोगों को निःशुल्क चश्मा भी दिया गया । इस अवसर पर मुख्य ट्रस्टी शांति सेवा ट्रस्ट कृष्णकांत मिश्र ने बताया कि निशुल्क स्वास्थ्य एवं जाच शिविर का मुख्य उद्देश्य है कि क्षेत्र के लाचार असहाय लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं निशुल्क मिल सके और समाज के लोग लाभ लें। इस अवसर पर जेसीआई फूलपुर कुंवर के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था । इस अवसर पर डॉ गोल्डन यादव, डॉ अविनाश चौहान, डॉ वैभवराज, डॉ शरद यादव, डॉ संदीप यादव, डॉ पदमा, डॉ शबनम, डॉ अनुराग तिवारी आदि लोग मौजूद थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *