प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आज आजमगढ़ में जिलाधिकारी महोदय व भाजपा जिलाअध्यक्ष के द्वारा संयुक्त रूप से लाभार्थियों को आवास की चाबी प्रदान की गई

198 Views

आजमगढ़ ।07 जुलाई– माठ0 प्रधानमंत्री, श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा वाराणसी में रु0 12,110 करोड़ की 29 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास, आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को पी.वी.सी. आयुष्मान कार्ड व पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को ऋण वितरण तथा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अन्तर्गत रु0 5,442 करोड़ से निर्मित 4.51 लाख आवासों का गृह प्रवेश व चाबी वितरण किया गया। जिसका सजीव प्रसारण हरिऔध कला भवन, आजमगढ़ में किया गया।
इसी क्रम में हरिऔध कला केंद्र, आजमगढ़ में जिलाधिकारी श्री विशाल भारद्वाज, मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री आजाद भगत सिंह, जिलाध्यक्ष आजमगढ़ श्री ध्रुव सिंह द्वारा संयुक्त रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के 05 लाभार्थियों को चाभी, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के 09 लाभार्थियों को ऋण एवं आयुष्मान योजना के अंतर्गत 05 लाभार्थियों को गोल्डेन कार्ड प्रतीकात्मक रूप से वितरित किया गया। जिसमें आयुष्मान योजना के अंतर्गत अनन्या मुकेरीगंज, पुष्पा मुकेरीगंज, जितेंद्र मुकेरीगंज, सुभावती मुकेरीगंज एवं रामचंद्र सोनकर ब्रह्मस्थान, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत अजय भारती, संतोष पासवान, तरुण कुमार शर्मा, घनश्याम मौर्या, हरे कृष्णा, सीमा, गुड्डू, सागर, राजेंद्र वर्मा तथा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत संगीता सिकरौरा पल्हनी, अजीत खानपुर भगतपट्टी बिलरियागंज, रेखा कारीसाथ जहानागंज, गीता देवईत मेंहनगर तथा मीना ईश्वरपुर ब्लॉक मुहम्मदपुर शामिल है।
जिलाधिकारी श्री विशाल भारद्वाज ने बताया कि आज जनपद आजमगढ़ के प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के कुल 400 लाभार्थी को चाभी का वितरण, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के 25 लाभार्थियों को ऋण वितरण एवं आयुष्मान भारत योजना के 05 लाभार्थियों को गोल्डेन कार्ड का वितरण किया गया है।
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के बारे में परियोजना निदेशक श्री अखिलेश तिवारी ने विस्तार से बताया।
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के बारे में परियोजना अधिकारी डूडा श्री अरविंद कुमार पांडेय ने विस्तार से बताया।
आयुष्मान भारत योजना के बारे में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 इंद्रनारायण तिवारी ने विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि आयुष्मान योजना में 1300 प्रकार की बीमारियां शामिल है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री आजाद भगत सिंह, जिलाध्यक्ष श्री ध्रुव सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं लाभार्थीगण उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *