प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आज 26 फरवरी 2024 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पूरे देश में अमृत भारत स्टेशन के अंतर्गत 554 से ज्यादा स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास किया।इसके साथ ही उन्होने देश भर के 1585 से अधिक नवनिर्मित रोड बीवी ओवर ब्रिज और आरयूबी/एलएचएस का लोकार्पण भी किया।इस अवसर पर सोनीधापा खण्डेलवाल बालिका इंटर कॉलेज ने मऊ रेलवे स्टेशन पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम दे कर मंत्रमुग्ध कर दिया। माननीय मंत्री ए के शर्मा जी तथा मऊ व वाराणसी रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में सोनीधापा की सांस्कृतिक प्रभारी ऋचा त्रिपाठी के निर्देशन में बच्चियों ने स्वागत गीत, प्रार्थना गीत समूह नृत्य, युवा प्रेरणादायक समूह नृत्य तथा इंडियन रेलवे पर गायन प्रस्तुत किया।स्वागत गीत स्निग्धा पांडे, इंडियन रेलवे गीत रुचि त्रिपाठी , प्रेरणादायक समूह नृत्य रजनी त्रिपाठी,अंजली कश्यप,आयुषी रावत, खुशबू भारती,खुशी मद्धेशिया, सृष्टि सिंह ने तथा प्रार्थना गीत समूह नृत्य तान्या मद्धेशिया,निशु मद्धेशिया, नैंसी कनौजिया,वंशिका भारती, दीपिका ने प्रस्तुत करके सबको भाव विभोर कर दिया। बच्चों को तथा उनकी मार्गदर्शक अध्यापिका ऋचा त्रिपाठी को माननीय ए के शर्मा जी ने मेडल एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया तथा आशीर्वचन दिए।अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत इन स्टेशनों पर भविष्य में यात्रियों की सुविधा, सुगमता व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यकतानुसार स्टेशन भवन, प्रवेश एवं निकास द्वार, फुटओवर ब्रिज, बैठने की व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता व्यवस्था, और उद्घोषणा प्रणाली, सुंदरीकरण आदि आवश्यक विकास कार्य किया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आज 26 फरवरी 2024 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पूरे देश में अमृत भारत स्टेशन के अंतर्गत 554 से ज्यादा स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास किया।
182 Views
