प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज आजमगढ़ का नाम सम्मान से लिया जाता है

190 Views

रिपोर्ट:जयप्रकाश श्रीवास्तव

आजमगढ़। आजमगढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए बताया कि पहले आजमगढ़ को आतंकवादियों का गढ़ और आतंक का गढ़ के नाम से जाना जाता था परंतु आज 10 वर्ष के इस अंतराल के बाद आज आजमगढ़ को सम्मान की नजर से देखा जाता है क्यों क्योंकि अब ना किसी तरह का आतंकवाद है ना किसी तरह के आतंकवादी। आज आजमगढ़ विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है अब यहां अपना स्वयं का विश्वविद्यालय है, आजमगढ़ के पास मेडिकल कॉलेज है, आजमगढ़ के पास हवाई अड्डा है, आजमगढ़ के पास फिल्म जगत से लेकर खेल जगत तक के अच्छे नाम चिन हस्तियां भी है। आज 10 वर्षों में भारत देश ऊंचाइयों की बुलंदियों पर पहुंच गया है आज से 10 वर्ष पहले कांग्रेस की सरकार थी जिसमें भ्रष्टाचार आतंकवाद दंगे हुआ करते थे परंतु अब भारत देश का नाम आकाश की ऊंचाइयों की तरह बढ़ता चला जा रहा है।सीएए पर चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा सीएए कानून व्यवस्था लागू हो चुका है इसको कोई माई का लाल हटा नहीं सकता। इस कानून व्यवस्था के अंतर्गत भारत देश में किसी अन्य स्थान से आकर के अनेकों वर्षों से रह रहे लोगों को जो सुविधा रहने की,अनाज की,आवास की, बिजली पानी की नहीं मिलती थी अब यह कानून व्यवस्था के अंतर्गत उन्हें भी सुविधा जाति धर्म और मजहब से हटकर के मानवता की सोच पर दी जा रही है। हमारी सरकार में जिस प्रकार से भारत की अर्थव्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, अन्य देशों से मधुर संबंध, और नागरिकों को हर सुविधा मुहैया कराना यह केवल भाजपा की सरकार में ही संभव है। इसलिए उन्होंने आजमगढ़ की जनता से निवेदन किया कि आने वाले 25 तारीख को अधिक से अधिक संख्या में मतदान स्थल पर पहुंचकर कमल का बटन दबाकर के मतदान कर भाजपा को मजबूत बनाएं और देश को आगे बढ़ाने में अपना पूरा सहयोग करें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *