मेंहनगर, आजमगढ़। विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत आज मेंहनगर तहसील अंतर्गत ग्राम रायपुर पट्टी तहसील मेहनगर में मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा अध्यक्ष ध्रुव सिंह ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए यह बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता से जो भी वादे किए थे ये वादें पूर्ण हो रहे हैं।जिसको जानने के लिए मोदी की गारंटी की गाड़ी गांव-गांव जा रही है जिसका नाम विकसित भारत संकल्प यात्रा रखा गया है।इस अवसर पर भाजपा के किसान मोर्चा मंत्री राजेश कुमार सिंह ने बताया कि यात्रा का सबसे बड़ा मकसद है कि कोई भी हकदार सरकारी योजना के लाभ से छूटना नहीं चाहिए।पूर्व विधायक कल्पनाथ पासवान ने बताया कि एक बार जागरूकता की कमी से या दूसरे कारणो से कुछ लोग सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते हैं,ऐसे लोगों तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारी सरकार अपना दायित्व समझती है इसलिए मोदी जी की ये गारंटी की गाड़ी गांव -गांव जा रही है। इस अवसर पर ग्राम रायपुर पट्टी के प्रधानपति सोनू यादव, रामावतार यादव ने सभी का माल्यार्पण कर अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बोगरिया के मंडल अध्यक्ष अजय शंकर मौर्य, उपाध्यक्ष प्रमोद लाल श्रीवास्तव, पूर्व मंडल अध्यक्ष दुलारे सिंह, मंडल अध्यक्ष श्री कृष्ण बिहारी , अनिल सिंह, जल भरन,आदि लोग उपस्थित रहे





