प्रयाग राज जाने वाली ट्रेन को दोहरी घाट से अविलंब चलाई जाए।रेलवे के उच्च अधिकारियों द्वारा इंदारा दोहरीघाट रेल लाइन को हरी झंडी मिलने के बाद भी प्रारंभ न करने से व्यापारी समाज में रोष व्याप्त है।

186 Views

प्रयाग राज जाने वाली ट्रेन को दोहरी घाट से अविलंब चलाई जाए।रेलवे के उच्च अधिकारियों द्वारा इंदारा दोहरीघाट रेल लाइन को हरी झंडी मिलने के बाद भी प्रारंभ न करने से व्यापारी समाज में रोष व्याप्त है। रौजा स्थित संगठन के कार्यालय पर आयोजित बैठक में व्यापारियों के बीच उक्त बातें करते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ के जिलाध्यक्ष डा रामगोपाल ने कहा कि रेल विभाग की ट्रेन चलाने में इतनी घोर लापरवाही से व्यापारी काफी क्षुब्ध है। डा गुप्त ने कहा कि इस नई रेल लाइन से कोपा गंज घोसी अमिला तथा गोंठा बाजार के व्यापारी बहुत आशान्वित थे परंतु रेलवे की सुस्ती ने आशाओ पर पानी फेर दिया । डा गुप्त ने कहा कि सी आर एस रेलवे ने स्पीड ट्रायल कर ओके होने का सर्टिफिकेट भी मिल जाने और तत्कालीन उच्च अधिकारियों ने दोहरी घाट से वाराणसी प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों के शीघ्र आवागमन हेतु आश्वासन भी दिया गया था परंतु आज तक कोई भी ट्रेन नही चली । डा गुप्त ने कहा कि यदि समय रहते ट्रेनों का आवागमन इंदारा और दोहरीघाट से प्रारंभ नही हुआ तो अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल सड़क पर उतर कर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएगा।इस अवसर मुख्य रूप से आनंद गुप्ता अशोक सिंह महातम यादव कन्हैया लाल जायसवाल नीरज अग्निवेश सौरभ मद्धेशिया रोशन कुमार अजहर फैजी मुन्नू बरनवाल संजय सर्राफ हरि शंकर गुप्त हाजी अनवर अली फैयाज अहमद मुहम्मद कासिम गामा यादव अनूप वर्मा दिलीप मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *