यूरो रिपोर्ट: जयप्रकाश श्रीवास्तव
मेंहनगर खरिहानी बाजार वासियों के सहयोग से सड़क के दोनों तरफ 3-3 मीटर तक का अतिक्रमण हटाया गया। आए दिन खरिहानी बाजार से लेकर के बिंद्रा बाजार तक लग रहे जाम से लोगों को निजात दिलाने के लिए प्रशासन ने अतिक्रमण किए गए स्थानों को बाजार वासियों के सहयोग से खाली करवाया । बताते चलें कि 2 दिन पूर्व भाजपा नेत्री मंजू सरोज के आवास पर इसी सिलसिले में एक बैठक की गई थी जिसमे उपजिलाधिकारी संत रंजन व pwd के अधिकारीयों की मौजूदगी में यह बताया गया कि कोई भी पक्का मकान ध्वस्थ नही किया जाएगा । बुधवार को खरिहानी बाजार में लोगो के सहयोग से तीन – तीन मीटर अतिक्रमण हटाया गया इस मौके पर मंजू सरोज भाजपा नेत्री , ग्राम प्रधान पंकज यादव ,व्यापार मंडल अध्यक्ष पवन जयसवाल, स्वर्णकार संघ अध्यक्ष ओमप्रकाश सेठ ,दुर्गेश कुमार सिंह उपस्थित रहे।
