बरसात की शुरुआत में ही दिख गया नाले नालियों से होने वाली दुर्दशा का हाल

231 Views

स्थानीय कस्बा मेहनगर में राजकीय यूनानी चिकित्सालय के सामने हल्की सी बारिश में हास्पिटल के सामने जल जमाव इस कदर होता है कि मरीजों को पानी में होकर जाना पड़ता है।, लगभग प्रतिदिन 50 मरीज से लेकर 100 मरीज आते जाते रहते हैं। एक छोटा सा गढ्ढा है जिसमें पानी भर गया पानी भरने के कारण सीढ़ी तक पानी भर जाता है, अभी सब बरसात बाकी है।हास्पिटल में आज सिर्फ स्वीपर ही मिला, जानकारी लेने पर डाक्टर साहब इस समय छुट्टी पर है। स्वीपर से जानकारी मिली कि नगर अध्यक्ष से दो तीन बार मिट्टी गिराने के लिए कहा गया लेकिन आज तक कोई अता पता नहीं चला। शासन प्रशासन की तरफ से भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। ऐसे में यहां पर जो भी डाक्टर आतै है वो ट्रांसफर कराकर चले जाते हैं। ऐसी स्थिति में मरीजों का क्या होगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *