बहू की तलाश में सास की मिली लाश

188 Views

मामला आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के जाफरपुर गांव का
ब्यूरो रिपोर्ट: जयप्रकाश श्रीवास्तव

ब्यूरो रिपोर्ट:जयप्रकाश श्रीवास्तव
आजमगढ़:सिधारी थाना क्षेत्र के जाफरपुर गांव की एक वृद्धा महिला अपनी बहू की तलाश में निकली थी। बहू तो नहीं मिली किन्तु रविवार को गांव की एक पोखरी में सास की लाश मिलने से पुरे क्षेत्र मे सन सनी फैल गई। जब स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया तब सूचना मिलते हीं पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को बाहर निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजदिया।
जानकारि के अनुसार सिधारी थाना क्षेत्र के जाफरपुर गांव निवासी सोनू शर्मा ने सिधारी थाने पर 20 सितंबर को पत्नी की गुमशुदगी की सूचना देकर पुलिस को बताया था कि उसकी पत्नी 19 सितंबर को बिना किसी को बिना कुछ बताए कहीं चली गई है। जिसकी तलाश वह और उसकी मां निर्मला देवी कर रही है । जब कुछ पता नहीं लगा तो वह थाने में प्रार्थना पत्र दिया। उधर उसकी मां शव रविवार की सुबह घर से लग भग 100 मीटर की दूरी पर स्थित पोखरी में तैरता मिला। वहां बकरी चरा रहे बच्चों ने शव मिलने की सूचना परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *