बारिश में चार दिन से धरना प्रदर्शन पर बैठे विनोद यादव पत्रकार l

170 Views

पत्रकार के समर्थन में उतरा आइडियल पत्रकार संगठन।
विरार/महाराष्ट्र
बसई विरार महानगर पालिका में चल रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ पत्रकार विनोद यादव पिछले लगभग चार दिन से धरने पर बैठे हैं। पत्रकार विनोद यादव आइडियल पत्रकार संगठन (कार्यक्षेत्र संपूर्ण भारत) महाराष्ट्र के पालघर जिला अध्यक्ष है। जिला अध्यक्ष पालघर विनोद यादव जी का बसई विरार महानगरपालिका के अधिकारियों के ऊपर यह आरोप है कि अधिकारियों की मिलीभगत से तमाम अनाधिकृत बिल्डिंग का निर्माण किया गया है। उन्होंने अपने संबंधित मांगों को लेकर कई बार उच्च अधिकारियों को इन सारी चीजों से अवगत कराया। कागज की लिखा पढ़ी एवं खानापूर्ति के अतिरिक्त जब कार्रवाई नहीं हुई तो विवश होकर पत्रकार को धरने पर बैठना पड़ा। सारी सूचनाओं के बाद भी जब कोई भी पदाधिकारी चाहे वह महानगरपालिका के अधिकारी हो अथवा प्रशासनिक अधिकारी या लोकल स्तर के प्रशासनिक अधिकारी अथवा सत्ताशीन पार्टी के कोई भी सदस्य मिलने तक नहीं आया। ऐसी परिस्थितियों में आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल जिसमें प्रदेश अध्यक्ष महाराष्ट्र संजय राय, केंद्रीय संयुक्त सचिव जमुना चव्हाण, प्रदेश महासचिव महाराष्ट्र कविता फुलपगार, जिला संरक्षक पालघर सुरेश जायसवाल , जिला उपाध्यक्ष पालघर रोहित गिरी ने जिला अध्यक्ष पालघर पत्रकार विनोद यादव से सॉरी स्थिति की जानकारी कर वसई विरार महानगर पालिका के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करने का निर्णय किया। बसई विरार महानगरपालिका के उपयुक्त दीपक सावंत से आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारीयों ने इस संबंध में मुलाकात की। तथा अब तक की हुई कार्यवाहियों के बारे में उपायुक्त से जानकारी ली। वसई विरार महानगरपालिका उपायुक्त दीपक सावंत ने वरिष्ठ पदाधिकारीयों को यह आश्वासन दिया कि अगले एक सप्ताह के अंदर हम भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करेंगे। हम सारी चीजों से अवगत हैं। उन्होंने पत्रकार विनोद यादव से अपना धरना प्रदर्शन वापस लेने की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष संजय राय ने कहा कि यह धरना प्रदर्शन आप द्वारा भ्रष्टाचार्यों के खिलाफ कम से कम प्रतीकात्मक कारवाई शुरू होने के बाद ही बंद होगा। यदि बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं होती है तो संगठन इस मामले को महाराष्ट्र सरकार के सामने उठाने के लिए बाध्य होगा। इस अवसर पर आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्र, प्रदेश अध्यक्ष महाराष्ट्र संजय राय, केंद्रीय संयुक्त सचिव जमुना चव्हाण, प्रदेश महासचिव महाराष्ट्र कविता फुलपगार, जिला अध्यक्ष पालघर विनोद यादव, जिला संरक्षक पालघर सुरेश जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष पालघर रोहित गिरी के अतिरिक्त महाराष्ट्र वृत्तपत्र संगठन के लोग भी शामिल रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *