बोंगरिया,आजमगढ- मेंहनगर तहसील क्षेत्र के बोंगरिया बाजार में पियक्कड़ों के आतंक से दुकानदार महिलाएं और पढ़ने लिखने वाले बच्चियां परेशान हैं। शासन के नियम को ताख पर रखकर सुबह 6 बजे से ही देशी शराब की दुकान पर ब्लैक मेँ दारू मिलना शुरू हो जाता है और पियक्कड़ दारू पीकर आस पास की दुकानदारों को और महिलाओं को गंदे कमेंट करके परेशान करते रहते है कई बार इसकी शिकायत लोगो द्वारा पुलिस से की गई लेकिन पुलिस भी इस मामले में निष्क्रिय दिखी। जिससे पियक्कड़ों का हौसला बुलंद है।दारू के आस पास पियक्कड़ों का इतना जमावड़ा हो जाता है कि आस पास के दुकानदार व परिवार में रहने वाले पारिवारिक लोग पियक्कड़ो से जान बचाते हुए नजर आते है। सूत्रों की माने तो सुबह 6 बजे से सुबह 10बजे तक प्रति दारू पर 10रु. ब्लैक मेँ दारू बिकती है जो नियम के विरुद्ध है। जबकि सरकारी शराब की दुकानों के खुलने का समय 10 बजे सुबह से 10 रात तक ही दारु की दुकान खुलने का समय है लेकिन बोगरिया बाजार मेँ 6 बजे से ही दारु मिलना शुरू हो जाता है लोगो द्वारा पता चला है की बंटी बबली 25डिग्री 55रूपये, 28डिग्री 60रूपये, विंटेज 36डिग्री 75रूपये,
पावर हाउस 42डिग्री 90रूपये का बोगरिया बाजार मे मिलता है। जबकि बोंगरिया पुलिस चौकी से मात्र 100 मीटर की दूरी पर देशी शराब की दुकान है फिर भी सेल्समैन की सेटिंग से सुबह ही दुकान खुल जाती है।।

