ब्रेकिंग आजमगढ़ में आम के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव,पेड़ पर लगे सुसाइड नोट मे तीन नाम का जिक्र

303 Views

आजमगढ़ जिले के रानी की सराय थाना व मेहनगर तहसील क्षेत्र के कोईलाड़ी बुजुर्ग में गुरुवार की सुबह आम के पेड़ से लटके हुए शव को देखकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सुचना पर पहुंची रानी की सराय पुलिस शव को कब्जे मे लेकर जाँच पड़ताल मे जुटी। मिली जानकारी के अनुसार रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोइलाड़ी बुजुर्ग गांव निवासी राम जन्म पुत्र निरघुन ने गांव के बाहर बाहा के किनारे आम के पेड़ पर सुसाइड नोट चिपकाकर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। अब आत्महत्या क्यों की यह तो पुलिस जांच से ही खुलासा होगा वैसे सूचना पर पहुंची रानी की सराय पुलिस जाँच मे जुटी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *