भावभीनी श्रद्धांजलि देकर मनाई गई स्वर्गीय ठाकुर अमर सिंह की तृतीय पुण्यतिथि

197 Views

तरवा, आजमगढ़। आज स्वर्गीय ठाकुर अमर सिंह की तृतीय पुण्यतिथि पर उनके गृह जनपद आजमगढ़ के तरवा बाजार में एक श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस श्रद्धांजलि समारोह में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय मंडल अध्यक्ष गोरखपुर सहजानंद राय रहे। कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय अमर सिंह जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई । इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह, भाजपा अध्यक्ष लालगंज ऋषि कांत राय,विधायक सगड़ी वंदना सिंह, मऊ भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, पलहना के ब्लॉक प्रमुख अनुराग सिंह सोनू, जिला मंत्री किसान मोर्चा राजेश कुमार सिंह, श्रीमती मंजू सरोज, श्री प्रकाश सिंह मास्टर,अंशु सिंह समाजसेवी ,सोनू सिंह पूर्व अध्यक्ष हिंदू युवा वाहिनी तरवा, संदीप सिंह,पंकज सिंह मेहनगर प्रभारी हिंदू युवा वाहिनी अमित सिंह नेता चौरी व भाजपा के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *