भूतपूर्व शिक्षक की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन की गई अर्पित

192 Views

आजमगढ़ तरवां – आजमगढ़ के तरवा ब्लॉक क्षेत्र स्थित नूरपुर भंवरपुर ग्राम सभा में भूतपूर्व शिक्षक व समाजसेवी स्वर्गीय दयानंद सिंह जी की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई | भूतपूर्व शिक्षक स्वर्गीय श्री दयानंद सिंह जी का जन्म 15 जुलाई 1947 में हुआ था | इन्होंने राज हाई स्कूल सन 1975 में हिंदी विषय के शिक्षक बनकर ज्वाइन किए थे | स्वर्गीय दयानंद सिंह जी श्री रामचरितमानस के अच्छे जानकार थे, जब यह रामचरितमानस रामायण का पाठ करते थे तो अगल-बगल के लोग भी एकत्रित होकर पूरा पाठ सुनते थे | ग्राम सभा वशी इनको कविराज के नाम से पुकारा करते थे | स्वर्गीय दयानंद सिंह जी एक शिक्षक के साथ एक समाजसेवी भी थे | उन्होंने अपने पूरे जीवन काल में गरीब और असहाय लोगों का हमेशा मदद करते थे साथ ही साथ उन लोगों को शिक्षक दीक्षा ग्रहण करने में भी मदद करते थे | उनके पैतृक आवास नूरपुर भंवरपुर में दशहरा के दिन गाँव के नवयुवक मंगल दल की तरफ से एक कहानी पर प्रदर्शन, संगीत, नृत्य आदि हर हर वर्ष होता है, जिसमें सभी लड़को को उनके द्वारा हर साल पुरस्कृत किया जाता था | उनके स्वास्थ्य खराब होने के कारण 12 फरवरी 2023 को वह पंचतत्व में विलीन हो गए | 12 फरवरी को उनके प्रथम पुण्यतिथि पर ग्राम सभा व क्षेत्र वासियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित की | शिक्षक व समाजसेवी स्वर्गीय श्री दयानंद सिंह जी के पुत्र पशुपतिनाथ सिंह ( सुड्डू ),विशंबर सिंह पवन सिंह ने सभी को आभार व्यक्त किया | स्वर्गीय श्री दयानंद सिंह जी के बड़े पुत्र पशुपतिनाथ नाथ सिंह एक शिक्षक के रूप में कार्यरत है, वही उनके दो बेटे विशंबर सिंह व पवन सिंह क्षेत्रीय प्रबंधक ( एरिया मैनेजर) के रूप में कार्यरत है |

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *