मंडलीय विद्यालयी वॉलीबॉल प्रतियोगिता संपन्न

186 Views

आजमगढ़ :
14 सितंबर शिब्ली नेशनल इंटर कॉलेज में आजमगढ़ में मंडलीय विद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में आजमगढ़, मऊ, बलिया जनपद की टीम ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्घाटन दिनेश कुमार सिंह मंडलीय क्रीड़ा सचिव एवं जैदनुरुल्लाह प्रधानाचार्य शिब्ली नेशनल इंटर कॉलेज ने संयुक्त रुप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फीता काटकर किया। मंडलीय क्रीड़ा सचिव दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि आज खेले गए 19 वर्ष बालक वर्ग में आजमगढ़ प्रथम, मऊ द्वितीय एवं बलिया तृतीय स्थान पर रहा 17 वर्ष बालक वर्ग में बलिया प्रथम, आजमगढ़ द्वितीय, मऊ तृतीय स्थान पर रहा। जबकि 14 वर्ष बालक वर्ग में बलिया प्रथम मऊ द्वितीय एवं आजमगढ़ तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिकाओं में बलिया की टीम ने तीनों वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त किया, चयनकर्ता के रूप में नीरज राय बलिया अभिषेक कुमार आजमगढ़ एवं दुर्गेश सिंह उपस्थित रहे ।इस प्रतियोगिता में आजमगढ़ मंडल टीम का चयन भी किया गया, जो अक्टूबर माह में बरेली में होने वाली प्रदेशीय प्रतियोगिता में आजमगढ़ मंडल का प्रतिनिधित्व करेगी। आज के इस कार्यक्रम मे निम्नलिखित लोगों की उपस्थित रही, दिनेश कुमार सिंह जैदनुरूल्लाह प्रधानाचार्य अबरार अहमद खान, तारिक एजाज, विनोद कुमार सिंह, एहसान अहमद ,भूपेश कुमार सिंह, रामजन्म, सुरेंद्र कुमार सिंह, अभिषेक कुमार ,रामफल यादव ,शैलेश कुमार ,हितेश कुमार ,अनूप राय शहेन्दर सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *