मऊ की भाजपा अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं के द्वारा जगह-जगह किया गया वृक्षारोपण

480 Views

मऊ
23 जून डा० श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस से लेकर 6 जुलाई उनकी जन्म जयंती तक एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सम्पूर्ण देश में वृक्षारोपण का कार्य तेजी से चल रहा है।इसी क्रम में म‌ऊ जनपद में लगातार चल रहे वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत आज रविवार के दिन टौंस नदी के किनारे स्थित गायघाट पर भाजपा जिलाध्यक्ष म‌ऊ नूपुर अग्रवाल के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया।
इस अवसर पर आई० टी० के जिला संयोजक संदीप श्रीवास्तव, सहसंयोजक आलोक सिंह, नौसी खान, सोशल मिडीया जिला संयोजक आलोक विश्वकर्मा, सहसंयोजक अविनाश सिंह, हैप्पी राय, मंडल अध्यक्ष रानीपुर पंकज सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, संतोष यादव आदि सहित दर्जनो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम में 150 पौधों को चयनित स्थानो पर लगाया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *