मऊ के डॉ. एस.एन. खत्री का निधन, अम्बेडकर नगर के थे मूल निवासी

143 Views

मऊ । जाने माने हृदय रोग विशेषज्ञ, कई सामाजिक संस्थाओं के प्रणेता, डा. एसएन खत्री का गुरुवार की भोर में 3:00 बजे लखनऊ के एक अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन का समाचार सुनते ही मऊ सहित पूर्वांचल में उनको जानने वालों के बीच शोक छा गया। जबकि बुधवार को दिन भर सोशल मीडिया पर उनके निधन का समाचार चलता रहा और वे जीवन और मृत्यु से जंग लड़ते रहे अंततः आज वह अपने चाहने वालों को अलविदा कह गए।
उपर्युक्त जानकारी आई एम ए के पूर्व अध्यक्ष डॉ पीएल गुप्ता ने देते हुए बताया कि पिछले दिनों उनकी तबीयत खराब होने पर लखनऊ में उन्हें भर्ती कराया गया। जहां पर उन्होंने गुरुवार की प्रातः 3:00 बजे अंतिम सांस ली। डॉ श्रीनाथ खत्री के एक पुत्र और एक पुत्री हैं। उनके पुत्र दंत चिकित्सक हैं। वे अंबेडकर नगर जनपद के निवासी थे। डॉ पी एल गुप्ता ने बताया कि उन्होंने अंबेडकर नगर में कुछ दिनों तक प्रैक्टिस की, इसके बाद में फातिमा ज्वाइन कर लिए, और काफी दिनों तक उन्होंने फातिमा के मरीजों को अपनी सेवाएं दी। वे 83 वर्ष के थे, और मऊ में उन्होंने लगभग 50 वर्षों तक अपना चिकित्सकीय योगदान दिया। डॉ पी एल गुप्ता ने उनके प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मैं उनके परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूँ, और प्रार्थना करता हूँ कि उनके परिवार को इस दुख से उबरने का साहस मिले। हमें और आईएमए के पदाधिकारियों और सदस्यों को उसकी कमी खलेगी। डाक्टर एसएन खत्री का शव परिजन लखनऊ से लेकर मऊ के लिए चल दिए हैं गुरूवार को 11 बजे तक नरईं बाँध स्थित उनके आवास पंहुचने की सम्भावना है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *