मऊ के लाल ने किया जनपद के साथ पूरे राष्ट्र को गौरवान्वित

302 Views

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे के अवसर पर मऊ के लाल अमित मद्धेशिया की फिल्म को ह्यूमन राइट्स मानवाधिकार ने प्रेस अवार्ड से नवाजा गया।इस समाचार को सुनते ही रोजा स्थित अमित मद्धेशिया के निवास पर बधाई देने वालो का ताता लग गया ।उक्त जानकारी देते हुए अमित के पिता डा राम गोपाल ने बताया कि कोविड़ 2020 के लाक डाउन में प्रवासी श्रमिको का अन्य राज्यो से अपने घर आने में कितनी समस्याओं और बाधाओ के बाद पैदल साइकिल अथवा अन्य किसी साधन से गंतव्य तक पहुंचने का सजीव चित्रण करने वाली डैक्यूमेंट्री फिल्म दी ग्रेट अबॉन्डमेंट को ह्यूमन राइट्स प्रेस अवार्ड से नवाजा गया है।ज्ञातव्य हो कि उक्त पुरस्कार पूरे एशिया में प्रत्येक वर्ष विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक फिल्म के निर्देशक को ह्यूमन राइट्स द्वारा दी जाती है।मऊ के इस लाल ने अपनी डैक्यूमेंट्री दी सिनेमा ट्रेवल्स द्वारा विगत वर्ष राष्ट्रपति पुरस्कार से भी भारत सरकार द्वारा नवाजा जा चुका है ।इसके साथ ही साथ सर्चिंग फॉर सरस्वती दे आवर ऑफ लॉन्चिंग विजिलेंट वायलेंस आफ इंडिया समेत दर्जनों डाक्यूमेंट्री फिल्मों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों को प्राप्त कर मऊ जनपद के साथ भारत देश का नाम विश्व के क्षितिज पर रोशन किया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *