मऊ के सरायलखनसी थाने के सामने परिजनों ने संदिग्ध अवस्था में घायल युवक की मौत हो जाने पर सड़क जाम कर दिया

181 Views

मऊ। मऊ के सरायलखन्सी थाना क्षेत्र के मठ मोहम्मदपुर गांव में एक युवक घायल अवस्था में पड़ा मिला जिसका नाम उपेंद्र राजभर बताया जा रहा था सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन में घायल व्यक्ति को फातिमा हस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपेंद्र की हालत खराब होने पर चिकित्सको ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जहां उपेंद्र कि वाराणसी ले जाते समय रास्ते मे ही मौत हो गयी।
परिजनों ने बताया कि उपेंद्र पुत्र सुरेश उम्र लगभग26 वर्ष निवासी राघव पट्टी थाना सरायलखन्सी।सोमवार की देर रात्रि लगभग 11:00 बजे किसी लड़की ने फोन करके बुलाया था।फिर मंगलवार की सुबह सरायलखन्सी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव के एक बागीचे में उपेंद्र को घायल अवस्था में किसी ने देखा तो तुरंत परिजनों को सूचना दि मौके पर पहुंचे परिजनों ने तुरंत आनन-फानन में उपेंद्र को फातिमा हस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपेंद्र कि वाराणसी ले जाते समय रास्ते मे ही मौत हो गई,।मौत की खबर सुनते ही पूरे परिजनों में कोहराम मच गया और परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए शव को सरायलखन्सी थाने के सामने सड़क पर रखकर जाम कर दिया घंटो जाम के बाद किसी तरह से पुलिस ने जाम को खुलवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर क्षेत्राधिकारी शीतला प्रसाद पांडे तथा सिटी मजिस्ट्रेट ने पहुंचकर परिजनों से एक तहरीर लेकर जांच में जुट गयी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *