मऊ जनपद के डॉक्टर पवन कुमार मद्धेशिया को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा किया गया पुरस्कृत

203 Views

रिपोर्ट:जय प्रकाश श्रीवास्तव
मऊ
नगर के प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक तथा प्रेमा चिकित्सालय एंड लेजर सेंटर के स्वामी डा पवन कुमार मद्धेशिया को राष्ट्रीय स्वास्थ मिशन द्वारा सर्वाधिक मोतिया बिंद का ऑपरेशन करने के लिए लोकप्रिय जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र मिलने से नगर वासियों में प्रसन्नता की लहर दौड़ गई है। राष्ट्रीय दृष्टिहीनता एवं दृष्टि दोष नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत डा गुप्ता ने मार्च 2019 से दिसंबर2023 तक 58724 मोतियाबिंद का रिकॉर्ड ऑपरेशन कर जनपद में कीर्तिमान स्थापित किया तथा जनवरी 2024से31मई2024 तक 6784ऑपरेशन किया जो अनुकरणीय है ।इस सुकृत्य से जनपद के जिलाधिकारी श्री प्रवीण कुमार मिश्र ने डा मद्धेशिया को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर जनपद के मुख्य चिकित्साधिकारी समेत दर्जनों अधिकारी गण मौजूद रहे।इस अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ के अध्यक्ष डा रामगोपाल गुप्त ने खुशी प्रकट करते हुए कहा कि डा मद्धेशिया निश्चित रूप से गरीबों की चिकित्सा बहुत ही सेवा भाव से करते हैं वे धार्मिक सामाजिक तथा चिकित्सीय सेवाओं में निस्वार्थ भाव से असहाय व निर्धन रोगियों के सेवा करते रहते है।आज सभी आशीर्वाद तथा दुआओ का ही परिणाम है कि उनकी कीर्ति चारो तरफ फूलों के सुगंध की तरह फ़ैल रही है।इस अवसर पर मध्यदेशीय वैश्य महा सभा प्रदेश महा मंत्री अभिषेक मद्धेशिया समेत दर्जनों सामाजिक संस्थाओं से डा मद्धेशिया के इस उपलब्धि पर शुभकामनाओं तथा बधाइयों का ताता लगा हुआ है ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *