मऊ जनपद को विकास के उच्च पायदान पर पहुंचने के लिए संकल्पित उत्तर प्रदेश सरकार के नगर एवं

301 Views

मऊ जनपद को विकास के उच्च पायदान पर पहुंचने के लिए संकल्पित उत्तर प्रदेश सरकार के नगर एवं विकास तथा ऊर्जा मंत्री माननीय ए के शर्मा ने मऊ नगर के व्यापारियों तथा बुनकरों को बिजली की कमी के कारण कोई समस्या उत्पन्न ना हो इसके लिए पांच विद्युत उपकेंद्रों के लगाने की सौगात दिया है।
उक्त जानकारी देते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ के जिलाध्यक्ष डा रामगोपाल ने व्यापारियों और बुनकरों को बताया कि माननीय मुख्यमंत्री की निर्देश एवं माननीय ऊर्जा मंत्री की सहयोग से मऊ नगर में 33 / 11 के वी के पांच विद्युत उपकेंद्र स्थापित किए जाएंगे और सभी उपकेद्रों पर पांच-पांच एम वी ए क्षमता के दो-दो ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। उक्त समाचार के सुनते ही व्यापारियों और बुनकरों में खुशी की लहर व्याप्त हो गई ।इस अवसर पर नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन के सचिव डॉक्टर शब्बीर अहमद तथा आखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ के अध्यक्ष डॉ रामगोपाल गुप्ता ने संयुक्त रूप से दोनों संगठनों की तरफ से माननीय मुख्यमंत्री एवं ऊर्जा मंत्री को हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उक्त केंद्रों की स्थापना से शहर के सभी कोनों में विद्युत संकट की कमी नहीं उत्पन्न होगा इसके लिए नरई बांध तमसा बांध तथा रहजनिया के साथ-साथ बगली पिंजडा एवं रैनी रेकवारे डीह में एक-एक उपकेंद्र की स्थापना की जाएगी। विद्युत विभाग के सक्षम अधिकारी गण उपकेंद्रों के स्थापना हेतु स्थान का निरीक्षण प्रारंभ कर दिए हैं।इस सुकृत्य के लिए निश्चित रूप से नगर विकास एवं ऊर्जा माननीय ए के शर्मा का यह बिजली संकट के प्रति उठाया गया कदम जनपद के साड़ी व्यवसाईयों के लिए वरदान साबित होगा।इस अवसर पर मुख्य रूप से आनंद गुप्ता कन्हैया लाल जायसवाल महातम यादव अजहर फैजी अशोक सिंह नीरज अग्निवेश सुभाष चंद्र कनौजिया तथा नीमा एसोसिएशन के डॉ विजय के सिंह डा शब्बीर अहमद डॉक्टर एस पी मौर्य डॉक्टर जे पी राय डॉक्टर एके राय डॉक्टर नसीरुद्दीन डॉक्टर शब्बीर अहमद डॉ एम के अनवर डॉ एस लाल गुप्ता डॉक्टर नूरुद्दीन अंसारी एच पी उपाध्याय डॉक्टर कैसर परवेज आदि मौजूद रहे ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *