जयप्रकाश श्रीवास्तव—-संवाद सूत्र
मेंहनगर, आजमगढ़। मौसम के बदलाव के साथ ही मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ता चला जा रहा है जिस प्रकार से मौसम परिवर्तित हो रहा है कीड़े ,मकोड़े और मच्छर जिनका प्रकोप आए दिन बढ़ता जा रहा है। मेहनगर तहसील क्षेत्र के ग्राम रायपुरपट्टी, मानपुर, देवकली, ऊष्मापट्टी, रस्तीपुर, बांसगांव, इस्माइलपुर, बैजनाथपुर, सराय त्रिलोचन, एवं बोगरिया बाजार में मच्छरों के प्रकोप के बढ़ने से लोग काफी परेशान है परंतु विभागीय लोगों के द्वारा किसी तरह का लार्वा दवा का छिड़काव या फागिंग या अन्य तरह के मच्छरों के प्रकोप से बचने के लिए किसी भी तरह का छिड़काव नहीं किया गया जिससे आए दिन लोगों के शरीर में मच्छरों के प्रकोप से टाइफाइड,मलेरिया, डेंगू जैसी बीमारियों का डर हमेशा बना रहता है क्या इस तरह की दवाओं का छिड़काव रोगियों की संख्या बढ़ने के बाद होगी या समय से पहले ही कराया जाएगा इसका उपाय यह तो समय बताएगा।
जिस प्रकार से गांवों में सफाई कर्मियों को उनके कर्तव्यों के बारे में अधिकारी या तो बता नहीं पा रहे हैं या तो घोर लापरवाही को जानबूझकर देख कर मौन है गांवों मैं सर्वे करने के बाद पता चलता है कि रास्तों पर इतने बड़े घास है कि चलने लायक नहीं है इन्हीं गंदगियों की वजह से मच्छर और कीड़े मकोड़े पनप रहे हैं परंतु सफाई कर्मियों का कोई अता पता नहीं यह घोर लापरवाही कब तक चलती रहेगी।

