मध्यदेशीय वैश्य समाज के कुलगुरु संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ और बाबा पलटू दास तथा वैश्य सभा को एक सूत्र में पिरोने वाले बाबा सरजू दास की भव्य और दिव्य मूर्ति की स्थापना होगी ब्रह्म स्थान सहादत पूरा स्थित मध्य देशीय अतिथि भवन में ।
उक्त जानकारी देते हुए वैश्य सभा के नगर अध्यक्ष संजय मद्धेशिया ने बताया कि विगत काफी दिनों से धर्मशाला में कुलगुरु बाबा गणिनाथ के नियमित पूजन अर्चन के लिए मूर्ति स्थापना की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।जन भावनाओं का समादर करते हुए नगर समिति ने बाबा गणिनाथ जी के साथ साथ बाबा सरजू दास और संत साहेब बाबा पलटू दास की मूर्तियों के लगाने का निर्णय किया।
नगर कोषाध्यक्ष राकेश मद्धेशिया ने इस पुनीत कार्य के साक्षी बनने के लिए समग्र समाज को आगामी 26जनवरी रविवार को सादर आमंत्रित किया है।श्री मद्धेशिया ने बताया कि इस मूर्ति स्थापना तथा अनावरण समारोह के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय मध्य देशीय वैश्य सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज मद्धेशिया के साथ ही साथ नगर और जनपद के गणमान्य स्वजातीय बंधु विशिष्ट अतिथि होगे ।वैश्य समाज के प्रमुख डा रामगोपाल ने बताया कि मूर्ति स्थापना के अवसर पर वैश्य समाज की परंपरागत सुनरी पूजा पलवैया धाम से आए प्रकांड विद्वान गणों के द्वारा किया जाएगा ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से श्री प्रकाश गुप्ता संतोष राजवती राम दास गुप्ता विजय गुप्ता कुबेर प्रसाद बृजेश सभासद सौरभ विनय कुमार चंदन गुप्ता वेद प्रकाश गुप्ता नरेंद्र मद्धेशिया संजय सर्राफ राजेश होटल अरुण कुमार गुप्त सुधीर कुमार दुर्गेश राजवती नवनीत दास राम नरेश गुप्त आदि ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कृत संकल्पित है।
मध्यदेशीय वैश्य समाज के कुलगुरु संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ और बाबा पलटू दास
145 Views
