मनबढ़ युवक ने मंदिर में स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा को किया खंडित

134 Views

रिपोर्ट:जयप्रकाशश्रीवास्तव——————-
मेंहनगर (आजमगढ़) : मेहनगर थाना क्षेत्र के सिंहपुर बाजार स्थित पुलिस चौकी के ठीक पीछे अमृत सरोवर पोखरे पर हनुमान मंदिर में स्थापित हनुमान प्रतिमा को रविवार सुबह सात बजे मनबढ़ युवक ने प्रतिमा को खंडित कर दिया।सुबह टहलने गये कुछ लोगों ने युवक के इस हरकत का विरोध किया तो उसने मंदिर में स्थापित त्रिशूल को उखाड़ लिया और मना करने वाले लोगों को दौड़ा लिया, किसी तरह लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना पुलिस चौकी सिंहपुर तैनात पुलिस को दी। मनबढ़ युवक को पकड़ने के लिए जब पुलिस ने घेराबंदी की तो उसने पुलिस पर भी हमला करने की कोशिश की , परंतु पुलिस की तत्परता और ग्रामीणों के सहयोग से आरोपी युवक रमेश गुप्ता पुत्र स्व0 झब्बर गुप्ता निवासी सिंहपुर को गिरफ्तार कर लिया गया।प्रतिमा टूटने की जानकारी जैसे ही क्षेत्र में फैली मौके पर भीड़ इकट्ठा होने लगी।उधर चौकी इंचार्ज ने इस घटना की जानकारी मेंहनगर थाना प्रभारी अनुराग कुमार के साथ उच्चाधिकारियों को दी , घटना स्थल पर पहुंचे थाना प्रभारी ने मौके की नजाकत को देखते हुए आरोपी युवक को तत्काल अपनी गाड़ी में बैठा लिया, साथ ही मौके पर जुटी आक्रोशित बाजार वासीयों व ग्रामीणों को आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की बात कहकर उपस्थित लोगों को शांत कराया। पुलिस आरोपी युवक को मेंहनगर थाने ले आए।इस बाबत पूछे जाने पर थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया आरोपी युवक मानसिक रूप से ठीक नहीं दिख रहा है,और यह जांच का विषय है। लेकिन इसका अपराध अक्षम्य है। इसने लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है,इस बाबत मुझे जो तहरीर मिली हैं उसके आधार परआरोपी के विरुद्ध होगी कारवाई ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *